मुथैया मुरलीधरन ने बल्लेबाजों को चेताया, बोले टी 20 विश्वकप में इस गेंदबाज से रहें सावधान

जयपुर। श्रीलंका के महान मुथैया मुरलीधरन ने गुरुवार को अगले महीने होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले टीमों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें वानिंदु हसरंगा के खिलाफ सावधान रहना होगा क्योंकि मिस्ट्री स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खतरा होगा।
बता दें कि हसरंगा ने हाल ही एशिया में शानदार प्रदर्शन किया था। हरसंगा ने नौ विकेट लिए मुरलीधरन ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा वह एक महान टी 20 गेंदबाज है। पिछले दो तीन वर्षों में उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक युवा गेंदबाज है। मुरली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में निश्चित रूप से लेग स्पिनर के पास फिंगर स्पिनरों की तुलना में अधिक मौके होंगे। वह बल्लेबाजी करने के लिए एक कठिन प्रतिद्वंद्वी होगा। आपको उसके खिलाफ बहुत सावधान रहना होगा। श्रीलंका के एशिया कप अभियान के बारे में बात करते हुए मुरलीधरन ने कहा पिछले कुछ वर्षों में हमारी एक बहुत ही युवा टीम थी। हमने एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला। वे सर्वश्रेष्ठ टीम की तरह लग रहे थे और एशिया कप जीतने के योग्य थे। हालांकि श्रीलंका को टी 20 विश्व कप के लिए पहले क्वालीफायर खेलना होगा।

उन्होंने कहा, हम विश्व कप के लिए भी उत्सुक हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हमें मुख्य दौर में पहुंचने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा। पिछले कुछ वर्षों में हमने सीधे प्रवेश पाने के लिए अच्छा नहीं खेला। लेकिन इस समय मैं विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत आश्वस्त हूं।