मिशन स्वरोजगार अंतर्गत नाबार्ड प्रायोजित "बकरी पालन गतिविधि" 15 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
बूंदी 21 नवंबर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)एवं संजीवनी मानव कल्याण एवम जीव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम करजुना ब्लॉक एवं जिला बूंदी में राजीविका द्वारा गठित एवं बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा सिलोर द्वारा वित्त पोषित स्वयं सहायता समूहों की 30महिला प्रतिभागियों को नाबार्ड प्रायोजित सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम( एम ई डी पी)अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय " बकरी पालन गतिविधि "प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम पर हमारे संवाददाता को विस्तारित जानकारी देते हुए राजकुमार( जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी) ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह महिला सदस्यों को उक्त गतिविधि हेतु विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण द्वारा परिपक्व कर बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना एवं इनकी आय को बढ़ाना है। मनीष शर्मा (रिलायंस फाउंडेशन)ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हुए नाबार्ड व संजीवनी संस्था के साथ साथ हम भी सदैव आपके मार्गदर्शन हेतु तत्पर है। संस्था सी ई ओ लक्ष्मण सिंह हाड़ा ने प्रतिभागी महिला सदस्यों ,आगंतुक अतिथियों व विषय विशेषज्ञ का आभार प्रकट किया।