नाबार्ड प्रायोजित "लाख चूड़ी मेकिंग "20 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बूंदी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) व संजीवनी मानव कल्याण एवं जीव सेवा संस्थान बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों को नाबार्ड प्रायोजित आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) अंतर्गत बूंदी जिले के ब्लॉक हिंडोली में ग्राम अलोद व बड़ोदिया में 30-30 के दो बैच में "नगीना जड़ित लाख चूड़ी मेकिंग " 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ  01से 20 जनवरी 2024 तक किरो  का नोहरा ग्राम अलोद में शुभारंभ हुआ ।             

उक्त कार्यक्रम में  राजकुमार (जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी )अंशु यादव (ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका हिंडोली) एल .एस .हाड़ा (संस्था मुख्य कार्यकारी अधिकारी ) एवं सरोज भट्ट,सुरेंद्र शर्मा, मिथिलेश, राज कंवर, मीतूलिका,अनिता,रुबीना,(राजीविका प्रतिनिधिगण)ने सरस्वती मां को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।                    

उक्त कार्यक्रम में राजकुमार ( जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी )  ने प्रतिभागी महिलाओं को नाबार्ड द्वारा  संचालित इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आप लोगों को उक्त गतिविधि में परिपक्व कर  बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाकर आपकी आय बढ़ाना है इस प्रशिक्षण के माध्यम से आप लोगों को उत्पाद तैयार करने से लेकर पैकेजिंग,मार्केटिंग, बैंक लोन प्रोसेस आदि पर एक्सपर्ट  ट्रेनरो व विषय विशेषज्ञों के माध्यम से  जानकारियां दी जाएगी । अतः आप लोगों  को सिखाई जाने वाली एक-एक चीज को बारीकी से समझना होगा। 

नाबार्ड ,संस्था,बैंक शाखा, व राजीविका हमेशा आपके सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।अंशु यादव (ब्लॉक योजना प्रबंधक राजीविका हिंडोली) ने नाबार्ड व संस्था  का आभार जताते हुए बताया कि नाबार्ड ने जिले में राजीविका स्वयं सहायता समूहो से जुड़ी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने की जो पहल शुरू की है ये सराहनीय है इन प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का सु अवसर प्राप्त  होगा।विजय राज सिंह हाड़ा(संस्था प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर  )ने  नाबार्ड और राजीविका से पधारे हुए सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए उक्त कार्यक्रम में पधारने के लिए  धन्यवाद  ज्ञापित किया।