संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी कोटा संभाग
"मिशन स्वरोजगार "अंतर्गत नाबार्ड प्रायोजित स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बूंदी 30 अगस्त जिला कलेक्टर बूंदी के निर्देशानुसार नाबार्ड प्रायोजित सूक्ष्म विकास कार्यक्रम (एम ई डी पी)अंतर्गत संजीवनी मानव कल्याण एवं जीव सेवा संस्थान बूंदी द्वारा राजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिला सदस्यों को बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम मोहनपुरा ब्लॉक बूंदी में" बकरी पालन की गतिविधी, ग्राम सथूर ब्लॉक हिणडोली में" सेनेटरी पैड मेकिंग गतिविधि" एवं ग्राम ठिकरदा में "केमिकल फ्री साबुन मेकिंग वाशिंग पाउडर गतिविधि "हेतु 30-30महिलाओं के 3 बैच में 15 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है
उक्त कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए राजकुमार जिला( विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी )व एल.एस.हाडा(संस्था सीईओ) ने हमारे संवाददाता को बताया कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य राजिविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहो की ग्रामीण महिला सदस्यों को बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना व इनके आर्थिक स्तर को मजबूत करना एव इनकी आय बढ़ाना है। इसके माध्यम से इनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रहन-सहन व खानपान में बदलाव आएगा परिवार की महिला जागरूक होगी तभी नई पिढी मे जागरूकता बढ़ेगी साथ ही इन महिलाओं को उक्त कार्यक्रमों में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता विभाग के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है इसमें इनको बैंक बचत खाते के उद्देश्य ,सचालन के तौर तरीके रुपे डेबिट कार्ड एक्टिवेशन प्रोसेस ,मोबाइल बैंकिंग संचालन प्रोसेस, डिजिटल लेनदेन प्रोसेस, बैंक खाते के माध्यम से संचालित सामाजिक सुरक्षा बीमा पेंशन योजना पर आवेदन से लेकर क्लेम प्रोसेस प्रक्रिया,साथ ही बैंक खाते से कैसे फ्रोडिग होती है ,आदि विषयों पर जागरूक किया जा रहा है साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से नाबार्ड , व बैको के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अनुदानित योजनाओं पर जानकारी दी जा रही है