Nagaur : नागौर में 100 करोड़ की लागत से बन रहे वीर तेजाजी के मंदिर में चांदी की भारी-भरकम ईट निकलने से मचा हड़कंप, जाने मामला

Nagaur: यह खबर राजस्थान के नागौर जिले की है। नागौर जिले में 100 करोड़ की लागत से लोक देवता वीर तेजाजी मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ी खबर आई है. मंदिर बनाने से पहले नींव पूजा के दौरान रखी गई चांदी की भारी-भरकम ईट नकली मिली। मंदिर निर्माण के दौरान जब खुदाई की जा रही थी उस दौरान जेसीबी का एक हिस्सा ईट को टच हो गया, इस कारण वह हल्की सी चटक गई। जांच के बाद पता चला कि ईंट के अंदर कांच भरा हुआ है और बाहर चांदी से ढका हुआ है। इस बात की जानकारी मंदिर निर्माण करा रहे रखवालों ने दी है. इस ईंट को हरियाणा के चौटाला परिवार ने लगवाया था।
 

वीर तेजाजी जन्मस्थली मंदिर निर्माण संस्थान के पदाधिकारियों ने यह खुलासा किया है। निर्माण समिति के पदाधिकारी सुखराम व भंवरलाल ने बताया कि पिछले साल करीब 17 किलो वजनी चांदी की ईंट करीब 25 फीट की गहराई में रखी गई थी. यह ईंट नींव का पत्थर था। इसके बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। आर्किटेक्ट योजना के मुताबिक निर्माण पर काम कर रहा था, तभी जेसीबी से ईंट क्षतिग्रस्त हो गई।

चांदी की ईंट हरियाणा के मुख्यमंत्री जेजेपी अजय चौटाला के परिवार की ओर से भेजी गई। जब चौटाला के परिवार को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो ईंट बदल कर जल्द ही दूसरी ईंट भेज दी जाएगी. निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि चौटाला परिवार ने मंदिर निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपए की सहायता देने के लिए कहा है। करीब 5 से 6 करोड़ रुपए की सहायता दे दी गई है। चौटाला के परिवार ने कहा कि वे उस व्यक्ति के संपर्क में हैं जिसके पास से ईंट हटाई गई थी.
 

उधर निर्माण कमेटी का भी यही कहना है कि संभवत है जिसे चांदी की सिल्ली बनाने का ऑर्डर दिया गया था उसने यह गफलत की है। लेकिन इससे मंदिर के निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इस बारे में जिसने भी सुना वह हैरान परेशान है, आखिर भगवान को चूना कैसे कोई जगह सकता है।