नारनोली को बनाया अजमीढ़ संस्थान अध्यक्ष

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बुगाला
रविवार को हुए महाराजा अजमीढ़ संस्थान के चुनावों में सिंघाना के नरेश नारनोली को अध्यक्ष बनाया गया है।विनोद सोनी खेतड़ी ने बताया कि महामंत्री पद पर महावीर प्रसाद यथावत तथा विनोद सुनालिया को कोषाध्यक्ष, कैलाश चन्द्र मौसूण को उप सचिव, घनश्याम लावट व पृथ्वीसिंह फतेहाबाद को उपाध्यक्ष तथा मक्खनलाल फाजिलवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी रामजीलाल भांवर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।समंदर सिंह कचेरा, रामकुमार तोषावड, ओमप्रकाश गुढ़ागौड़जी, सांवरमल डांवर, बाबूलाल नारनोली झुंझुनूं, श्रीराम भामा बड़ागांव, बजरंगलाल सीगड़ जाखल, रामावतार सोनी बुगाला, सुभाष चंद्र डांवर उदयपुर वाटी, श्यामसुंदर कोलसिया, राजेंद्र कुमार सोनी, मातुराम खेतड़ी, पवन कुमार, ओमप्रकाश धूपड़ आदि ने आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।