जयपुर। मनोज गुर्जर Navjot Singh Sidhu को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनका तापजोशी से स्वागत हो रहा है। वहीं, Navjot Singh Sidhu ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें पंजाब कांग्रेस के करीब 62 विधायक सिद्धू के साथ उनके निवास पर नाश्ता करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शक्ति प्रर्दशन के अलग—अलग मायने लगाये जा रहें हैं। यहां तक उनको पंजाब का अगला कैप्टन बताया जा रहा है।
अध्यक्ष बनने के बाद Navjot Singh Sidhu और भी तेजी से संगठन में अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं। बता दें कि जनवरी 2020 में सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस प्रदेश कमैटी और जिला कमैटियों को भंग कर दिया था तब से ही संगठन का कामकाज ठप्प पड़ा था। Navjot Singh Sidhu के अध्यक्ष बनते ही वे फिर से अब सक्रिय हो गये हैं। उन्हें पता है की इस कलह के बाद से विपक्षी दल पंजाब में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहें हैं जो कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कैप्टन अरमिंदर अपनी जिद पर कायम
वहीं, दूसरी ओर पंजाब के सीएम कैप्टन अरमिंदर अपनी माफी वाली जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक Navjot Singh Sidhu उनसे माफी नहीं मांगेगे तब तक वार्ता नहीं करेंगे। ऐसे में Navjot Singh Sidhu गुट के विधायक परगट सिंह सीएम पर पहले ही पलटवार कर चुके हैं, उन्होने कहा है कि माफी Sidhu को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को मांगनी चाहिए जिन्होंने जनता से किये गये वादे पूरे नहीं किये। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Navjot Singh Sidhu और कैप्टन अरमिंदर की ये अनबन कब तक चलती है।