IND vs WI 1st ODI कल शाम सात बजे, बिना किसी सब्शक्रिप्शन के ऐसे देखे फ्री लाइव मैच

जयपुर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरूआत कल 22 जुलाई से होने जा रही है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कीमत ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्‍पेन में स्थित क्‍वीन्‍स पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

ऐसे देखे फ्री में लाइव स्ट्रीम
अगर आप इस वनडे सीरीज के सभी मैचों को बिना सब्शक्रिप्शन लिये देखेना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान है। इस सीरीज के सभी मैच फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट चैनल पर दिखाये जायेंगे। इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले मैच को आप फैनकोड ऐप के माध्यम से देख सकते है।

बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका
भारत वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमायेगा। टीम प्रबंधन ने कई सीनियर खिलाडियों को इस सीरीज से आराम दिया है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे टीम इस प्रकार है—
India ODI Squad: Shikhar Dhawan (C), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Deepak Hooda, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Ishan Kishan, Sanju Samson, Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Avesh Khan, Prasidh Krishna, Mohammed Siraj, Arshdeep Singh