जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक हो गया है। भारत के एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने आज टोक्यो ओलंपकि में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारत ने अब तक टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत 7 पदक जीत लिये हैं। निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा का स्वर्ण ओलंपिक में भारत का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का दूर भाला फेंका था। इसके बाद कोई भी प्रतियोगी इस आंकड़े को छू नहीं पाया।
बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य
दूसरी ओर भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने आज कांस्य के लिए कुश्ती लड़ी और पूनिया ने कांस्य पदक जीत लिया। भारत के लिए बजरंग पूनिया ने चौथा कांस्य पदक दिलाया। भारत के बजरंग ने पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में रूस के गादजिमुराद रशीदोव को 8—0 से हराकर रजत पदक जीता।
गोल्फर अदिति अशोक रही चौथे नंबर पर
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शनिवार को ऐतिहासिक गोल्फ पदक के लिए भारतीयों की उम्मीदें जगाईं, लेकिन लिडा को से एक शॉट से कांस्य से हार गईं।
भारत ने अब तक कुल 7 पदक इस ओलंपिक में जीत लिये हैं। और भारत पदक तालिका में 47 वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं— भारत के लिए दो रजत पदक मीराबाई चानू और रवि दहिया ने जीते हैं। वही, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बजरंग पूनिया ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। और आज नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड पदक जीता है। अब भारतीय दल की इस ओलंपिक से भागीदारी खत्म हो गई है।