जयपुर। (मनोज गुर्जर) कोरोना वायरस बदलते रूपों में सामने आ रहा है। अभी देश कोरोना की दूसरी लहर से पूरी तहर उबरा भी नहीं कि वायरस के नये वेरिएंट डेल्टा—3 की चेतावनी जारी हो गई है। कोराना से इस नये म्यूटेशन ने दूनिया भर में पैर पसार लिये हैं। नया म्युटेशन डेल्टा—3 ने दूनियाभर के वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। यह नया वेरिएंट पहले पिछले डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ज्यादा गति से फैलता है। रिचर्स के मुताबिक यह वेरिएंट उन लोगों को भी संक्रमित कर रहा है जो वैक्सीन लगवा चुका हैं। पिछले सप्ताह डेल्टा वेरिएंट —3 काफी सारे केस अमेरिका में देखने को मिले हैं। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता की डेल्टा —3 वेरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में घातक है या नहीं।
अभी भारत में डेल्टा —3 वेरिएंट का कोई भी केस सामने नहीं आया है लेकिन इन्साकॉग समिति जो कि वायरस की जीनोम सिक्वेसिंग पर नजर रख रही है, ने अलर्ट जारी कर दिया है।
कोराना वायरस के कईं वेरिएंट अब तक आ चुके हैं। कोरोना वायरस का पहला म्यूटेशन अक्टूबर 2020 में सबसे पहले देश के महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिला था। उसके बाद डेल्टा प्लस वेरिएंट सामने आया। और हाल ही में डेल्टा—3 वेरिएंट की पुष्टि अमेरिका में की गई है। बता अब तक सामने आये वायरस के इन वेरिएंट में से डेल्टा वेरिएंट ने भारत में सबसे ज्यदा तबाही मचाई। डेल्टा वेरिएंट को अप्रैल महा में देखा गया और अभी तक पूरी तरह इस वायरस के प्रकोप से देश उबरा नहीं है।