संवाददाता दिलीप कुमार शर्मा
सिकंदरा
सोमवार शाम 6 बजे के करीब NH-21 पर सिकंदरा में ठंडी प्याऊ बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस पलटी। एम्बुलेंस कंट्रोल रूम में बात होने पर पता चला है कि यह एम्बुलेंस जयपुर से मरीज को छोड़कर बरेली जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज नही था मोके पर ड्राइवर भी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। ड्राइवर तुरंत ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। एक बड़ा हादसा होते होते टला। पास ही मौजूद चायवाले का कहना है कि अगर साइड से कोई दूसरी गाड़ी होती तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था । फिलहाल ड्राइवर का पता नही लगने के कारण एम्बुलेंस को सिकंदरा पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है।.