Nokia XR20 अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। एचएमडी ग्लोबल ने Nokia XR20 को अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस फोन को भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC प्रोसेसर के साथ आता है जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। Nokia XR20 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ है। आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Nokia XR20 की भारत में कीमत
Nokia XR20 आज, 30 अक्टूबर को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, जिसकी कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 46,999 रूपये है। स्मार्टफोन नोकिया की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालाँकि,अभी नोकिया स्मार्टफोन को अभी तक किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध नहीं किया गया था। इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है।

Nokia XR20 के फीचर्स
नोकिया XR20 एंड्रॉइड 11 चलाता है। इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले है जिसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो, अधिकतम ब्राइटनेस के 550 निट्स और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC है जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कैमरों में Zeiss ऑप्टिक्स मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है। Nokia XR20 में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, NavIC, NFC, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। हालाँकि, इसकी यूएसपी धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD810H प्रमाणित बिल्ड है। यह एक 4,630mAh की बैटरी पैक करता है