Kota: कोटा एवं सोगरिया का नान इंटरलाकिंग कार्य संपन्न*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 20 फरवरी, कोटा एवं सोगरिया स्टेशन पर तीन दिवसीय नान इंटरलाकिंग कार्य दिनांक 18 फरवरी से शुरू किया गया जो सोमवार, 20 फरवरी, 2023 को पूर्ण हो गया इस सेक्शन का कोटा एवं सोगरिया के मध्य कुल दुरी 1.32 किलोमीटर है विगत 01 फरवरी को मध्यवृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा ने इस सेक्शन की गुणवत्ता से संतुष्ट होकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा से परिचालन की स्वीकृति दी थी । सोगरिया स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य दोपहर 01:20 बजे तथा कोटा स्टेशन का नान इंटरलाकिंग कार्य रात 08:25 बजे संपन्न हुआ। इस नान इंटरलाकिंग कार्य के दौरान मौजूदा आरआरई पैनल को मोडिफाइड कर दिया गया । दिनांक 18 फरवरी को पूर्ण तैयारी के साथ सुबह 11:50 बजे से ब्लॉक लेकर दिनांक 20 फरवरी को रात 08:25 बजे दिन-रात मंडल के परिचालन, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूर संचार, विद्युत (टीआरडी) विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समन्वय से युद्ध स्तर पर संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नान इंटरलाकिंग कार्य को पूर्ण किया जा सका ।

 *कोटा-बीना लाइन दोहरीकरण से लाभ* 

यह ट्रैक राजस्थान के तीन महत्वपूर्ण पावर प्लांट को कोयला आपूर्ति करता है और राजस्थान की बिजली आपूर्ति के लिए लाइफ लाइन की तरह है । दोहरीकरण होने के पश्चात अब समय पर  और अधिक कोयले की आपूर्ति की जायेगी जिससे रेलवे के राजस्व में भी काफी वृद्धि होगी । साथ ही साथ इस उपेक्षित रेल मार्ग की कमियों को दूर कर अब रेल सुविधाओं में भी उत्तरोत्तर वर्द्धि की जायेगी तथा रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जायेगी एवं आने वाले समय में ट्रेनों के यात्रा समय में भी कटौती की जा सकेगी । 
इस नान इंटरलाकिंग कार्य में रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबन्धक अनिरुद्ध कौशल, आरवीएनएल सिग्नल एवं दूर संचार के महाप्रबंधक आनन्द गोल्हानी और महाप्रबंधक विधुत (आरवीएनएल) सौरभ मिश्रा ने अहम भूमिका निभायी । कोटा-सोगरिया स्टेशनों के नान इंटरलाकिंग पूर्ण होने से कोटा-बीना 302.60 किलोमीटर का डबल लाइन सेक्शन गाड़ी संचालन के लिए उपयुक्त हो गया । कोटा-सोगरिया नान इंटरलाकिंग कार्य से प्रभावित (पूर्ण निरस्त, आंशिक निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित) गाडियों का संचालन पूर्ववत रहेगा । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।