बांगड कॉलेज में एनएसयूआई ने लहराया परचम

बांगड कॉलेज में एनएसयूआई ने लहराया परचम
नरेंद्र सिंह 528 अंतर से जीत दर्ज कर बने अध्यक्ष
समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न
गर्ल कॉलेज में एबीवीपी ने जीती चारो सीट
लॉ कॉलेज में अध्यक्ष अध्यक्ष उपाध्यक्ष एबीवीपी, महासचिव निर्दलीय तो संयुक्त सचिव एनएसयूआई ने सीटें पर किया कब्जा,,,
सुरक्षा को लेकर भारी बंदोबस्त पुलिस जाप्ता

पाली

पाली शहर में शनिवार को तीनों कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। शहर के तीनों कॉलेजों के रिजल्ट आने के बाद जिले के सबसे बड़े बांगड़ कॉलेज में एक बार फिर एनएसयूआई ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। एनएसयूआई के नरेंद्र सिंह ने एबीवीपी के दिनेश सिंह को 528 वोट से करारी शिकस्त दी , तो वही गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी के रेणु खारवाल ने एनएसयूआई की अरुणा को 15 वोट के अंतर से हराया। वही लॉ कॉलेज में एबीवीपी के मुकेश कुमार ने एनएसयूआई की साधना को 12 वोट के अंतर से हराया। लो और गर्ल्स कॉलेज में एबीपी की जीत के बाद उनके समर्थक जश्न मनाते नजर आए। बांगड़ कॉलेज का रिजल्ट आया तो एनएसयूआई के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कुंपावत बंधुओं को कंधे पर बिठा नारेबाजी की।
बांगड़ कॉलेज में एनएसयूआई सिंह निर्वाचित नरेंद्र सिंह अध्यक्ष पद से पंकज वैष्णव महासचिव पद से योगेश संयुक्त सचिव पद से जीते उपाध्यक्ष पद के बागी होकर निर्दलीय मैदान में असगर अली ने भी जीत दर्ज की । गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई की सीधी टक्कर में एबीवीपी के रेनू खारवाल अध्यक्ष ट्विंकल कवर उपाध्यक्ष विमला चौधरी संयुक्त सचिव और शिल्पा सोनी महासचिव बनी । गर्ल्स कॉलेज में पूरा पैनल एबीवी पी का चुना गया। लॉ कॉलेज में एबीवीपी के मुकेश कुमार अध्यक्ष , शुभम पुरोहित उपाध्यक्ष पद ,NSUI से पूनम सैन संयुक्त सचिव पद और निर्दलीय प्रियल जैन महासचिव पद से जीती। सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा जो चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी करती नजर आई। मौके पर एडिशनल एसपी बतू लाल मीणा. सिटी सीओ अनिल सारण, ट्राफिक डिप्टी सरवण संत. कोतवाली थाना अधिकारी सुरेश चौधरी. औद्योगिक थाना अधिकारी अरुण कुमार . ट्रांसपोर्ट चौकी प्रभारी विक्रम सांदू,सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची, सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

मुकेश राजा

पाली मारवाड़ राजस्थान