बूंदी (शिवकुमार) गौशाला निर्माण हेतु आवंटित सीवायचक भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर गोपाल गौ सेवा संस्थान व मानव सेवा समिति ने प्रेस वार्ता कर दी, आंदोलन की चेतावनी गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा सचिव गोपाल माहेश्वरी कोषाध्यक्ष लोकतंत्र कुमार व मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि पटवार हल्का छतरपुरा की खसरा संख्या 1246,1245,1246,1247 कुल रकबा 11 बीघा 4 बिस्वा सीवायचक भूमि राजस्व रिकॉर्ड में नगर परिषद बूंदी के नाम दर्ज है को गौशाला निर्माण हेतु 19 सितंबर 2016 को तहसीलदार बूंदी वह हल्का पटवारी की मौका रिपोर्ट के साथ आवंटन की प्रक्रिया में है जिस पर नगर परिषद बूंदी के वर्तमान सभापति मधू नुवाल के पति भगवान नुवाल द्वारा राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध अतिक्रमण कर रखा है यह जनता के हित में नहीं , कई बार जिले के उपखंड व तहसीलों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हो रही है कोई कार्रवाई
भू माफिया भगवान नुवाल पर राजनीतिक प्रभाव के चलते नहीं हो रही है कोई कार्यवाही
बेशकीमती गौशाला की सरकारी भूमि पर कर रखा है अतिक्रमण
आवारा बेसहारा गोवंश के लिए प्रक्रियाधीन है भूमि शहर में घूमते आवारा व बेसहारा गोवंश के लिए आयुक्त नगर परिषद बूंदी के निवेदन पर 19 सितंबर 2016 को इस भूमि पर गौशाला हेतु आवंटन प्रस्ताव जिला कलेक्टर बूंदी के पास करीब 5 वर्ष से प्रक्रियाधीन है को भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त कराकर गौशाला निर्माण की स्वीकृति की मांग की ताकि आवारा बेसहारा गौवंश को उचित आश्रय मिल सके इस दौरान उपस्थित गोपाल माहेश्वरी ,आनंद कुमार, कौशल यादव, विनय सिंह, अभिमानशु सिंह ,अजय मीणा, मधुसूदन यादव ,कुलदीप यादव ,लोकतंत्र कुमार ,भवानी शंकर आदि कई गौ सेवक उपस्थित रहे ।