आम आदमी पार्टी का राजस्थान में ग्राम सम्पर्क अभियान शुरू

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

आम आदमी पार्टी का राजस्थान में ग्राम सम्पर्क अभियान शुरू

बूंदी के ग्राम बरुन्धन में सभा संबोधित करते हुए
कोटा बूंदी समन्वयक दीपक मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में बिजली, पानी, रेत, खनिज संपदा, तेल सब होते हुए भी हम बहुत पीछे है

बूंदी 28 अगस्त, आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे राजस्थान में ग्राम सम्पर्क अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में बूंदी जिले के बरुन्धन ग्राम पंचायत में आम आदमी पार्टी बूंदी द्वारा एक सभा आयोजित की गई। जिसमें जयपुर से आये कोटा बूंदी कॉर्डिनेटर दीपक मिश्रा द्वारा सभा को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में बिजली, पानी, रेत, खनिज संपदा, तेल सब होते हुए भी हम बहुत पीछे है। यहां की जनता को बुनियादी सुविधायें भी नही मिल पा रही है। हम गाँव गाँव घूम कर जनता की समस्या को समझने आये है। यदि आम आदमी ने चाहा और हम सत्ता में आये तो ये जनता द्वारा बताई गई समस्याओं को सबसे पहले हल करेंगे। सभा मे उपस्थित बरुन्धन के श्री गणेश लाल पंचोली जी ने बताया कि बरुन्धन से बूंदी जाने के लिए घोड़ा पछाड़ नदी में यदि पुलिया बन जाये तो हमे 10 किलोमीटर कम जाना पड़ेगा। 1952 से यहां की पुलिया प्रस्तावित है पर अभी तक नही बनी। बरुन्धन चौराहे से बरुन्धन तक रोड की भी बात रखी। कार्यक्रम में आप कार्यकर्ताओं द्वारा बुकलेट भराई गयी। जिसमे ग्राम की सभी समस्या लिखी गयी। इसी कार्यक्रम कई लोगो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।
आम आदमी पार्टी बूंदी से वैभव मित्तल, डॉ किशन लाल मीणा, रुखसाना परवीन, भवानी शंकर, प्रह्लाद मीना, पुरुषोत्तम मीना, दीपू बुरत, लोकेश बैरवा आदि उपस्थित रहे।