राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मे क्रिकेट का मैच फोलाई और मोरखून्दना के मध्य खेला गया

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मे क्रिकेट का मैच फोलाई और मोरखून्दना के मध्य खेला गया

*फोलाई ने मोरखून्दना को हराकर फाइनल जीता

बूंदी 30 अगस्त, राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मे क्रिकेट का मैच फोलाई और मोरखून्दना के मध्य खेला गया जिसमे फोलाई ने मोरखून्दना को हरा कर फाइनल जीत लिया। टीम प्रभारी रामराज गोगपुरा ने बताया की फोलाई ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 4 विकीट गवा कर 61 रन बनाए, प्रतिद्वंदी टीम मोरखून्दना ने 8 विकीट गवा कर 40 रन ही बना पाई। फोलाइ टीम ने फाइनल जीत कर ब्लॉक लेवल के लिए Qualify कर लिया। फोलाइ टीम मे सबसे ज्यादा रन शुभम गोस्वामी ने 22 बनाए तथा मोजीराम ने सबसे ज्यादा 4 विकीट लिए। एम्पायरिंग महावीर शर्मा और रघुवीर कुम्हार ने की, मैच की स्कोरिंग विकास डाबी और निरंजन सिंह ने की। मैच देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हुई।