ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
राजस्थान डीजीफेस्ट में बूंदी जिला कलक्टर होंगे सम्मानित
बूंदी 17 अगस्त। राज्य सरकार प्रदेश के सात लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों की अंचल सम्पत्ति की जानकारी अनिवार्य रूप से देने के सरकारी के निर्णय के बाद एसएसओआईडी के जरिए राजकॉज साफ्टवेयर में अचंल सम्पत्ति के ऑन लाइन भरने की प्रक्रिया के बेहतरीन कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को 19 से 20 अगस्त को जयपुर में आयोजित डीजीफीस्ट समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
बूंदी जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आईपीआर के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्राप्त होगा।
वित्त, आबाकारी, कर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोरा ने जिला कलक्टर के इन प्रयासों के लिए प्रशंसा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. रविन्द्र गोस्वामी राजस्थान के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जा रही सेवा की बेहतरी के लिए ई-गवर्नेंस के इस क्षेत्र में इस यात्रा को जारी रखेंगे।