तंबाकू दिवस पर उदयपुरवाटी में दिलाई शपथ
जानलेवा है तंबाकू का सेवन करना तंबाकू सेवन से रहें दूर - बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश
संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तंबाकू दिवस पर तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई l इस अवसर पर उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश ने कहा कि तंबाकू का सेवन करना एक जानलेवा है इसलिए तंबाकू के सेवन से हर एक व्यक्ति को बचना चाहिए l उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता ने कहा कि तंबाकू का ना करे सेवन और ना ही दूसरों को करने दे l उदयपुरवाटी में सभी चिकित्सा संस्थानों में तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली गई सो दिवसीय कार्यशाला में तंबाकू छोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन हुए l 30 अप्रैल को तंबाकू चलाना अभियान भी चलाया गया था जिसमें उदयपुरवाटी ब्लॉक एक ही दिन में 6500 चालान काटे और पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
जिस पर 27 may को जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश को सम्मानित किया l
इस मौके पर डॉ परमानन्द सत्यनारायण ,कैलाश ,आशा सैनी एवं समस्त सीएचसी स्टाफ एवं ब्लॉक कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे l