राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ

कोटा 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न विभागों में विधानसभा आम चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। जिला कलक्टर एमपी मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई।