ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra ने World Athletics Championships 2022 के फाइनल में जगह बनाई

जयपुर। टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra का शानदार प्रर्दशन जारी है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट शानदार थ्रो करते हुए World Athletics Championships 2022   के फाइनल में जगह बना ली हैं। नीरज चोपड ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। नीरज चोपड़ा ने ग्रुप राउंड के पहले अटेम्प्ट में ही 88.39 मीटर भाला फेंककर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 88.39 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा ने अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड भारतीय समय के हिसाब से सुबह 7.5 से शुरु होगा।

बता दें कि वर्ल्ड World Championship 2022 जैवलिन थ्रो इवेंट में खिलाडियों को दो ग्रुपों में रखा गया था। जिसमें से टॉप 11 खिलाडियों को अपनी जगह फाइनल के लिए बनानी थी। किसी भी खिलाडी के लिए Automatic  क्वालीफाई करने का पैमाना 83.50 मीटर रखा गया था। नीरज चोपड़ा ने पहले ही अटेम्प्ट में 88.39 फेंककर आसानी से फाइनल में अपनी जगह बना ली।

फाइनल में पहुंचने के बाद सभी की निगाहें नीरज चोपडा पर रहेंगी। भारत पहली बार World Athletics Championships 2022   की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतना चाहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में लंदन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिंप में नीरज चोपडा 82.26 मीटर दूर ही भाला फेंक पाये थे और वे फाइनल के लिए Qualify  नहीं कर पाये थे। अब उम्मीद है नीरज चोपडा भारत के लिए फाइनल जीतेंगे।