निर्जला एकादशी पर व्यापारियों धार्मिक समाजसेवी ने लगाए शरबत के स्टॉल

निर्जला एकादशी पर व्यापारियों धार्मिक समाजसेवी ने लगाए शरबत के स्टॉल

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। निर्जला एकादशी के अवसर पर रघुनाथ चौक में विशाल शरबत स्टॉल का आयोजन किया गया। होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी, विशाल साहू, गोपाल मालव, मनीष राठौड़, सत्तू सोनी ,अशोक मिष्ठान भंडार, सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ, शास्त्री मार्केट व्यापार संघ से चिमन जेसवानी, रमेश राय आदि ने एकादशी महोत्सव पर राहगीरों के लिए सरबत पिलाने का आयोजन आज के हिंदू सनातन के बड़े पर्व पर किया जिस पर मुख्य अतिथि होलसेल व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने भी जन सेवा में योगदान किया एवं आयोजन में भूमिका का निर्वहन किया सभी ठटेरा गली शास्त्री मार्केट बरतन बाजार बक्षपुरी कुंड की गली अग्रसेन बाजार रामपुरा बाजार शिवाजी बाजार टिंबर मार्केट विजय मार्केट सब्जी मंडी के व्यापारियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संचालित किया l