अक्षय नवमी व देव उठनी एकादशी के अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर होगा विशेष श्रंगार
बूंदी 20 नवंबर 2023 अक्षय नवमी 21 नवंबर मंगलवार व देव उठनी एकादशी 23 नवंबर गुरुवार के अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विशेष श्रंगार किया जाकर मंगला आरती के समय पंचमेवा, केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा
श्री चारभुजा विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व संरक्षक गणेश दत्त व्यास ने बताया कि तिलक चौक स्थित जन जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर अक्षय नवमी 21 नवंबर मंगलवार को प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवा कर आवले की मालाओं , पुष्पमाला से विशेष श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे इस अवसर पर प्रातः 6:00 बजे मंगला आरती के समय पंचमेवा का प्रसाद एवं केसर युक्त दूध वितरित किया जाएगा
देवउठनी एकादशी 23 नवंबर गुरुवार को भी विशेष श्रंगार कर श्री चारभुजा नाथ की आरती उतार कर विभिन्न प्रकार से आर्तियां गाकर भगवान के शंखनाद करके चवर् हिलाएंगे|
समिति के महामंत्री एडवोकेट अजय नुवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, जगदीश शर्मा, देवेंद्र सोनी, शिक्षा विद बसंत दाधीच एवं भक्त जनों ने बूंदी के आम खास से अनुरोध किया है की इन धार्मिक पर्वों पर जन-जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर दर्शन कर पुण्य लाभ कमाए एवं आनंद की अनुभूति करें.