ब्लॉक स्तरीय पीईईओ, यूसीइइओ, एमएमसी व एसडीएमसी की एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न

बूंदी, 20 फरवरी। ब्लॉक स्तरीय पीईईओ, यूसीइइओ, एमएमसी व एसडीएमसी की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा द्वारा की गई।


महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता चौहान ने बताया कि विशिष्ठ अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेन्द्र व्यास, ओमप्रकाश गोस्वामी एवं ऋषिराज शर्मा एवं अतिरिक्त ब्लाॅक अधिकारी युवराज सिंह रहे।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदा के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्वलित से की गई। सर्वप्रथम स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य अनीता चौहान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यशाला में कुल 55 संभागियों द्वारा भाग लिया गया।

उन्होने बताया  कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेन्द्र कुमार व्यास द्वारा कार्यशाला का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इस आमुखीकरण कार्यशाला में चन्द्रावती कंवर ने सभी प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि सभी अपने विद्यालय के विकास के लिए समाज के विभिन्न समुदायों से मिलकर अच्छे से अच्छा विकास करें।

उक्त कार्यशाला के अध्यक्ष डॉ. महावीर कुमार शर्मा द्वारा आमुखीकरण बैठक में आए सभी प्रधानाचार्यों से अपने विद्यालय एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय विकास में नवाचार कर विद्यालय का विकास करें।

इस कार्यशाला के संदर्भ व्यक्ति के रूप में व्याख्याता डाइट जयप्रकाश त्रिपाठी एवं अनुपमा तिवारी द्वारा संभागियों को एसएमसी व एसडीएमसी के कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी।