पिकअप व मेटाडोर में भिड़ंत एक की मौके पर ही मौत

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली (बून्दी)

हिंडोली । रविवार रात को एन एच 52 पर ग्राम अशोक नगर के पास मेटाडोर व पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई जिसमें पिकअप चालक की मोके पर ही मौत हो गई सीआई मुकेश मीणा ने बताया कि देर रात को मेटाडोर व पिकअप में आमने सामने की भिड़ंत होने पर पिकअप चालक महावीर गुर्जर उम्र 32 वर्ष निवासी सियाणा की मौके पर ही पिकअप में बुरी तरह फंस जाने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को मौके पर ही मोत होने पर मृतक के शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम रुम में रखा गया जहाँ सुबह शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया फरियादी की रिपोर्ट पर मेटाडोर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।