लॉन्च से पहले OnePlus 11R 5G के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज सहित कई विवरण सामने आये

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस आगामी 7 फरवरी को  OnePlus 11R 5G को  लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले एक इस फोन की प्रमुख जानकरी सामने आयी हैं।  एक विश्वसनीय टिपस्टर ने अब इस आगामी स्मार्टफोन के संभावित कलर ऑप्शन, स्टोरेज और रैम को लीक किया है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus 11 5G का टोन्ड-डाउन वर्जन है। टिपस्टर के मुताबिक OnePlus 11R 5G में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है। ऐसी अफवाहें भी सामने आई हैं कि यह वनप्लस हैंडसेट 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) द्वारा लीक किए गए विवरण के अनुसार, OnePlus 11R 5G गैलेक्टिक सिल्वर और ग्रे रंगों में आ सकता है। शर्मा ने वनप्लस के इस स्मार्टफोन के एक 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी साझा की है। टिपस्टर कहते हैं कि लॉन्च के समय 12GB रैम या 16GB रैम वैरिएंट भी उपलब्ध हो सकते हैं।

कीमत की बात करें तो  टिपस्टर ने पहले दावा किया था कि OnePlus 11R 5G 8GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत  35,000 से 40,000 रुपये के बीच  होगा। साथ ही 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग  45,000 रूपये हो सकता है।  शर्मा का मानना है कि यह स्मार्टफोन चीन में वनप्लस ऐस 2 के नाम से लॉन्च होगा।
OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus 11R 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होगा। शेन्ज़ेन कंपनी उस तारीख को क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट की मेजबानी करने वाली है। इस इवेंट के दौरान OnePlus 11 5G, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus कीबोर्ड और OnePlus TV 65 Q2 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा।
हाल की रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि OnePlus 11R 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। कहा जाता है कि स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर से लैस है। यह 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी पैक कर सकता है।