इन धांसू फीचर्स के साथ OnePlus 9RT लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने आज चीन में OnePlus 9RT लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 7 जीबी रैम, 4,500 एमएएच की बैटरी शामिल है। भारत में इस फोन को ​कब लॉन्च किया जायेगा फिलहाल इस बात की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। आइये चीन में इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
OnePlus 9RT की कीमत,
OnePlus 9RT तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,299 यानि लगभग 38,620 रुपये है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानि लगभग 40,460 रुपये है। और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,799 लगभग 44,500 रुपये है।
वनप्लस 9RT के फीचर्स
फोन में 6.55 इंच का एलमोड डिस्प्ले दिया गया है जिसका 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद है जिसे 12 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 11 आधारित ColorOS 12 पर चलेगा।
कैमरे की बात केरें तो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50 एमपी सोनी आईएमएक्स 766 सेंसर, 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 एमपी मैक्रो लेंस होता है। सेल्फी के लिए, इसमें 16 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा होगा जो डिस्प्ले के टॉप सेंटर में होगा। फोन में पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 65T वार्प चार्ज को सपोर्ट करती है।