जयपुर। भारत के अलग—अलग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाने वाली JEE Advanced 2021 परीक्षा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 सितंबर से शुरू हो जायेंगे। बता दें कि भारत के कुल 23 आईआईटी में स्नातक इंजीनियरिंग, विज्ञान और आर्किटेक्ट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पहले रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब जेईई एडवांस ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से चालू होंगे।
बता दें कि कोविड 19 के कारण पिछले डेढ़ साल के दौरान छात्रों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें देखते हुए जेईई एडवांस 2021 के प्रारूप में कई बदलाव किए गए हैं। जिन अभ्यर्थीयों ने जेईई एडवांस 2020 के लिए क्वालीफाई किया लेकिन वे कोविड के कारण से अनुपस्थित उन्हें जेईई मेन 2021 की परीक्षा दिए बिना सीधे जेईई एडवांस 2021 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
आवदेन प्रक्रिया
ससबे पहले अभ्यर्थीयों को जेईई एडवांस 2021 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और जेईई मेन 2021 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
वेबसाइट पर मांगे गये विवरणों को ध्यानपूर्वक फिल करें। और इसके बाद जो दस्तावेज
उपलोड़ करने हैं उन्हें स्कैन करके उपलोड़ करें। पूरा फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए अपने पास रखें।
जरूरी दस्तावेज
कक्षा 10 मार्कशीट या जन्म तिथि प्रमाण पत्र,कक्षा 12 की मार्कशीट,जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र, फोटो,हस्ताक्षर,फोटो आईडी प्रूफ, मूल निवास प्रमाण पत्र