64 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Oppo Reno 6Z थाइलैंड में लॉन्च, जानें फीचर्स

जयपुर। (मनोज गुर्जर )चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने बाजार में एक नया फोन उतारा है। यह फोन रेनो 6Z है। कंपनी ने इसे थाईलैंड में लॉन्च किया है। इस फोन के विशेष फीचर्स में में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 800U SoC, 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है। आइये इस फोन के कीमत और फीचर्स पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Oppo Reno 6Z की कीमत
ओप्पो रेनो 6Z की कीमत वियतनामी डोंग 9,490,000 है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 30,990 रुपये है। फोन को केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें 8GB रैम / 128GB स्टोरेज मौजूद है। कलर की बात करें तो फोन ऑरोरा और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल इस फोन के भारत में लॉन्च होने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Oppo Reno 6Z के फीचर्स
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 6Z में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है वहीं फोन में यह मीडियाटेक डाइमेंशन 800U SoC एक पावरफुल प्रोसेसर मौजूद है। इसे जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। 128GB इंटरनल स्टोरेज को साथ माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में पावर देने के लिए 4,310mAh की बैटरी दी गई है। फोन 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 32-मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी आदि मिल जायेगा।