8 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo Reno 8T, इस कीमत पर मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
जयपुर। Oppo के आगामी स्मार्टफोन ओप्पो Reno 8T की पिछले काफी समय जानकारी सामने आ रही हैं। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह हैंडसेट फिलीपींस में 8 फरवरी को लॉन्च होगा। हालांकि, बाकी डिटेल्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। लेकिन एक रिटेलर ने ओप्पो रेनो 8T की कीमत का खुलासा किया है। इस आगामी स्मार्टफोन के लिए एक कथित लिस्टिंग फेसबुक पर सामने आई है जिसमें ओप्पो रेनो 8टी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी उल्लेख है। इसमें हैंडसेट और इसकी बॉक्स पैकेजिंग की तस्वीरें भी सामने आयी हैं।
ओप्पो रेनो 8टी की संभावित कीमत
Revü की एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 8T के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 18,999 (लगभग 28,500 रुपये) हो सकती है। लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज पर 5G ब्रांडिंग नहीं दिखाई दे रही है मतलब यह हो सकता है कि यह 4G वेरिएंट है। माना जा रहा है कि ओप्पो ओप्पो रेनो 8टी 5जी पर भी काम कर रहा है।
ओप्पो ने हाल ही में फिलीपींस में ओप्पो रेनो 8टी के लॉन्च की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर एक टीज़र वीडियो पोस्ट किया था। यह अपकमिंग स्मार्टफोन 8 फरवरी को लॉन्च होने वाला है।
ओप्पो रेनो 8T संभावित फीचर्स
लीक हुई Oppo Reno 8T लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा, हाल की रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि ओप्पो रेनो 8T में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन के Android 13 पर आधारित ColorOS 13 पर चलने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए इस ओप्पो स्मार्टफोन में 100-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। बैक पर 40x जूम 'माइक्रोलेंस' कैमरा भी हो सकता है। कथित लिस्टिंग में उल्लेख किया गया है कि Oppo Reno 8T में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।