Jaipur: "अपना स्वास्थ्य पहली जरूरत" के तहत ब्रेस्ट कैंसर और फिजियो थेरपी के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जयपुर 17 दिसंबर। नारी शक्ति वुमन एंपावर जयपुर ब्रांच ने "अपना स्वास्थ्य पहली जरूरत" के तहत सी के बिरला हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर और फिजियो थेरपी के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर अनुकृति सूद ने ब्रेस्ट कैंसर और डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा ने फिजियो थेरपी के विषय में बताया ।
जिला प्रभारी सीमा शर्मा के साथ सचिव आशा बारी, सदस्य स्वप्ना शर्मा, सुनीता छीपा, नीलू मोदी, तरंग तोमर और भगत सिंह उपस्थित रहे। एनजीओ की तरफ से कुछ अतिथि सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया।