कोटा, 28 फरवरी। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ओम कोठारी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के सभागार में संपन्न हुआ। पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा समकालिक मुद्दों पर युवाओं को जानकारी दी गई। इस वर्ष पड़ोस युवा संसद की थीम ‘‘युवा के लिए, युवा के द्वारा’’ रखी गई जिसमें नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राजनीति में युवाओं की भूमिका, युवाओं की सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा परिक्षेत्र कोटा गीता राम ने युवाओं को नई शिक्षा नीति को समझने व उसके अनुरूप कार्य द्वारा देश को प्रगति पथ पर ले जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।