जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सबंधी ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया

डीग, पंचायत समिति डीग के सभागार में  जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन संबंधी ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सभी Registrar , उप Registrar एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए ।संभाग भरतपुर स्तर से पधारे श्री राम प्रकाश जी उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भरतपुर द्वारा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन संबंधी अधिनियमों एवं नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों  पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सभी  प्रशिक्षणर्थियों की शंकाओं / प्रश्नों का सरल शब्दों में तथ्यात्मक समाधान किया गया। संभाग स्तर भरतपुर से पधारे  जीवनांक शाखा प्रभारी श्री महीप सिंह फौजदार सांख्यिकी निरीक्षक द्वारा भी जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन कार्य को लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2011 में शामिल किए जाने की सूचना दी गई ।उक्त गारंटी अधिनियम के तहत उक्त पंजीयन आवेदनों के 7 दिवस के भीतर निस्तारित किए जाने की अनिवार्यता पर बल दिया गया।

ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डीग  श्री दीपक कुमार शर्मा द्वारा उक्त प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी आगंतुक अधिकारी एवं कार्मिकगण का प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभी कार्मिक अधिकारियान द्वारा उक्त प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के प्रति अपनी असीम संतुष्टि व्यक्त की गई ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय  डीग में कार्यरत संगणक  श्री शेर सिंह सराधना द्वारा उक्त प्रशिक्षण के सफल आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रचार एवं प्रशिक्षण सामग्री का अपनी देखरेख में वितरण कराया गया।