विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार
जयपुर |

रक्तदान_महादान, जयपुर के झोटवाङा विधानसभा क्षेत्र में, सिरसी रोङ पर, शेखावत कोलोनी, मीनावाला क्षेत्र में, विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,अजा मोर्चा राजस्थान की उपस्थिति रही ।
भाटी ने बाबा साहब व रामकन्या देवीजी की तस्वीरों पर पुष्पान्जली अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन
रामकन्या देवी, समाजसेविका की स्मृति में उनके परिवारजनों व क्षेत्र की युवा टीम ने किया।भाटी ने आयोजकों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आज एक यूनिट का रक्तदान भविष्य में किसी की जान बचायेगा। एक अन्जान व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए किया गया दान ही महान कहलाता है।
हर वर्ष इस तरह के आयोजन करने के लिए भाटी ने सभी युवाओं, कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं व ब्लड बैंक की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
मुख्य अतिथि के द्वारा, रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा एक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया ।
आयोजकों ने सभी अतिथियों का शानदार स्वागत किया।