मिशन लाइफ के तहत किया मिलेट फ़ूड मेला का आयोजन

मिशन लाइफ के तहत किया मिलेट फ़ूड मेला का आयोजन

झुंझुनू नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू युवाओं कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ के तहत मिलेट फ़ूड मेले का आयोजन ग्रामीण स्वरोजगार शिक्षण संस्थान, शीतसर झुंझुनू मे किया गया l इस अवसर पर  निदेशक आरसेटी श्री नवदीप सिंह, जिला युवा अधिकारी मधु यादव पोस्टर विमोचन कर मिलेट की महत्वता के बारे मे अवगत कराया गया l जिला युवा अधिकारी ने बताया मोटे अनाज की पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पूरा विश्व इस वर्ष इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट मना रहा है जिसका उदेश्य मोटे अनाज को अपनी जीवनशली मे उतारकर स्वयं को स्वस्थ बनाना है l निदेशक नवदीप सिंह ने बताया की वर्तमान समय मे मानव  के लिए मिनट बहुत जरूरी हो गया है जिस प्रकार की जीवन शैली हो गई है उससे व्यक्ति को वह पोषक तत्व नहीं मिल पाते जो शरीर को चाहिए l इसलिए अपनी दिनचर्या में मिनट को शामिल कर अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाया जा सकता है और आने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री राम सिंह न्योला ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे अपनी दिनचर्या में प्रातः काल सुबह जल्दी उठना और उसके बाद घूमना योगासन को शामिल करे l      
               कार्यक्रम मे मिलेट फ़ूड मेला मे अनेक प्रकार के अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, कंगनी, जौ, रागी, कूटकी, राजगीरा, कुट्टू और सांवा की स्टॉल लगाई गई l कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र से सुरेश,विक्रम भी उपस्थित रहे l