नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस एवं बाल दिवस कार्यक्रम का किया
आयोजन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 14 नवंबर,
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र बूंदी की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष रेगर युवा मंडल सदस्यों के साथ मिलकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांगीलाल शेखर एक्शन एड एसोसिएशन यूनिसेफ संस्थान के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं कोचिंग क्लासेस के नरेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम में एनवाईसी संतोष रेगर नेहरू युवा केंद्र कि जानकारी देते हुए हैं बच्चों को बाल दिवस के विषय में भी जानकारी दी इसी के साथ मांगीलाल शेखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों के विशिष्ट अधिकारों एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी व साथ ही बाल शोषण के बारे में विस्तार से सभी को बताया कार्यक्रम में एनवाईसी द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया इसमें सभी बच्चों ने हर्षोल्लास से भाग लिया प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान के नरेंद्र राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया जिससे सभी बच्चे प्रफुल्लित हो गए।