अर्न्तराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

अर्न्तराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति के लिए जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 16 जून। वर्ल्ड विज़न इंडिया एवं सेव द चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वधान में गुरूवार को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के वीरभान सिंह एवं बाल संरक्षण इकाई सुरक्षा अधिकारी गोविन्द कुमार गौतम आदि ने बालश्रम की जानकारी 1098 पर देने की प्रक्रिया तथा बालश्रम से बच्चे को मुक्त कर बेहतर भविष्य के लिए नींव रखने के बारे में बताया। रखी जा सकती है।
कार्यशाला के बाद प्रतिनिधिमडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें जिले के हर होटल और दुकान एवं बाज़ारो में बालश्रम मुक्त के बोर्ड लगवाने, बाल कल्याण समिति द्वारा माह में एक बार जिले में संचालित फेक्ट्रियों, ईट भट्टों, दुकानों का दौरा करने, सामाजिक सुऱक्षा योजनाओं में पात्र बच्चों को पालनहार एवं श्रम विभाग की योजनाओ से जोड़ने तथा पंचायत स्तरीय बाल समिति को सक्रिय करने की मांग की गई। इस दौरान संस्था के कार्यक्रम अधिकारी लॉरेंस एडवर्ड और आशीष टौंक मौजूद रहे।