ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी (कोटा संभाग)
आजादी का अमृत महोत्सव: नागर-सागर कुंण्ड पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
बूंदी, 10 अगस्त। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत पर्यटन विभाग की ओर से 15 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला मंे बुधवार को नागर सागर के कुंड पर राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकार जगदीश अनुरागी के दल ने राजस्थानी लोक गीतों एवं लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतिया दी। स्थानीय नागरिकों के साथ साथ विदेशी पर्यटको ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम मंे सहायक पर्यटक अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, पर्यटक गाइड अश्विनी शर्मा, रमेश मीणा(टैफ), रामराज मीणा (टैफ) आदि उपस्थित रहे।
सहायक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 11 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त को सुख महल में शहनाई वादन का कार्यक्रम होगा।