फिजियो थेरेपी दिवस पर निशुल्क शिविर का आयोजन बुधवार को बिना दवा के ठीक करती है- फिजियोथेरेपी

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

उमंग संस्था न व राजोरा फिजियोथेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर बुधवार को नैनवा रोड़ शिव कॉम्प्लेक्स पर निशुल्क प्राप्र्श व उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसी श्रृंखला में मंगलवार को जनचेतना ई कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट व रिसर्चर डॉ एम राकेश कुमार मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता राजोरा फीजियोथेरेपी सेंटर के निदेशक डॉ अभिलेश शर्मा ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि रोहतक मेडिकल कॉलेज से डॉ खुशब जसोतानी व सिरोही सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति राठौड़ ने शिरकत की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि फिजियोथेरेपी व्यक्ति को बीमार होने से पहले,बीमार होने के दौरान व बीमारी के बाद भी बिना दवा के इलाज उपलब्ध करवाने की बेहतर पद्धति है जो उसे शारीरिक स्वस्थता के साथ तनाव व वेदना से मुक्ति प्रदान करती है।


अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ शर्मा ने फिजियोथेरेपी से जुड़ी विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए इसे कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार में कारगर व प्रभावी तकनीक बताया व इसके लाभों प्रति आमजन में व्यापक जनचेतना की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के उपचार पद्धतियों की जानकारी दी गई व संभागियों की शंकाओं व समस्याओं का निदान किया गया। कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने मानव सेवा की दिशा में आयोजन की आवश्यकता व महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन हर्षिता प्रजापत ने किया व संस्थान सचिव कृष्णकांत राठौर ने आभार प्रकट किया।