संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
किशोरी शिक्षा के लिए अभिभावक बैठक का आयोजन तथा पाठ्य सामग्री का वितरण
ग्राम पंचायत डाबेटा में एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा ओपन बोर्ड दसवीं में पढ़ने वाली किशोरियों के लिए निशुल्क कोचिंग संचालन कर रखी है कोचिंग का संचालन प्रगति प्रेरक बालमुकंद नागर द्वारा किया जा रहा है आज कोचिंग में किशोरियों को परीक्षा तक पहुंचाने को लेकर अभीभावक बैठक की गई तथा एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से कांग्रेस इकाई अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा पाठ्यसामग्री वितरण की गई
एजुकेट गर्ल्स संस्था का उद्देश्य ड्रॉपआउट बालिकाओं का स्कूल में नामांकन करवाना तथा जो किशोरियों पढ़ाई छोड़ चुकी हैं या अन्य किसी कारण से दसवीं पास नहीं कर पाई उन सब का ओपन बोर्ड से दसवीं का फॉर्म भरवा कर गांव-गांव में कोचिंग संचालन करके उनको दसवीं पास करवाना है अभिभावक बैठक में मुख्य भूमिका भानुप्रताप जी की रही तथा बैठक में बालमुकुंद नागर , देवलाल गुंजल, प्रभु चाड़, चेतराम,मनराज पटेल, व निर्मला, निशा, खुशबू, ललिता, अर्चना, सीता, सुशीला आदि मौजूद रहे