जयपुर। (यतिश शर्मा) आमेर क्षेत्र के संजय योगा क्लासेस के द्वारा वार्ड न. 3 एवं 4 मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत वार्ड न. 3 व 4 मे लगभग 500 पेड लगाए गये, इसमें महात्मा फुले स्टेडियम (खाती का क्यार) एवं आस-पड़ोस के मंदिरों एवं सार्वजनिक पार्कों मे पेड़ लगाए गए। इस कार्य के लिए स्थानीय पार्षद और गणमान्य स्थानीय लोगों की तरफ से संजय योगा क्लासेस टीम के सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।