बिरला स्कूल का ओरिएंटेशन प्रोगामका शुभारंभ
पिलानी (केपी रूंथला )कस्बे के 100 वर्ष पुराना बिरला स्कूल शिक्षण संस्थान के नए सत्र का शुभारंभ विधिवत ओरियंटेशन प्रोग्राम के द्वारा छात्र की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया बिरला एजुकेशन ट्रस्ट संस्थान के निर्देशक मेजर जनरल एस एस नायर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्थान के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह एवं शिक्षकों की विशाल उपस्थिति में सभागार में छात्रों के अभिभावकों को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया संस्थान का एक लंबा सफर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। पिलानी ही नहीं अपितु संपूर्ण राजस्थान एवं अन्य प्रांतों से छात्र उच्च कोटि की शिक्षा एवं संस्कार पाने हेतु बिरला शिक्षण संस्थान की ओर आने को प्रेरित होते हैं ।सभागार में संस्थान के प्राचार्य महोदय शिक्षकगण सहयोगी कर्मचारियों एवं बिरला स्कूल के नवनियुक्त हेड मास्टर एसपी आनंद , बिरला जूनियर विंग के हेड मास्टर भूपेंन शर्मा, बसर अनिल अवस्थी ,चिफ वार्डन आर खान , अकादमी एकोडिनेटर प्रकाश घिल्डियाल, संस्थान के मीडिया प्रभारी एन एन मिश्रा एवं संस्थान के शिक्षक गणों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करा कर छात्रों के अभिभावकों को अपने विचारों से लाभान्वित कराया संस्थान में उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की आए हुए सभी अभिभावक गणों का संस्थान के वर्षा अनिल अवस्थी ने स्वागत किया।