ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
हमारा गाँव, बाल विवाह मुक्त गाँव अभियान, बूंदी
रघुवीरपुरा गाँव में बाल विवाह मुक्त गाँव घोषित करने से पूर्व जागरूकता रैली का आयोजन
बून्दी, 27 अगस्त। हमारा गाँव, बाल विवाह मुक्त गाँव अभियान के तहत् रघुवीरपुरा में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीना के मार्गदर्शन में बाल अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता, शिक्षा विभाग, टैगोर बाल आश्रम एवं एक्शनएड व् यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में वार्डपंच महेश कुमावत के नेतृत्व में “हमारा गाँव, बाल विवाह मुक्त गाँव” रैली का आयोजन किया।
एक्शनएड के जोनल कॉर्डिनेटर मांगीलाल शेखर ने बताया कि शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रिंसिपल अंजू मीना एवं बाल अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी गोविन्द गौतम ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया और बाल विवाह रोकथाम सम्बन्धी नारे लगते हुए पूरे गाँव में रैली निकल कर बाल विवाह मुक्त गाँव बनाने का सन्देश दिया। हट्टीपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड-6 के वार्डपंच महेश कुमावत ने बताया कि हम अपने गाँव रघुवीरपुरा को पूरे जिला प्रशासन के समक्ष बाल विवाह मुक्त गाँव घोषित करना चाहते है, जिसकी पूरी तयारी कर ली है, गाँव में विगत एक वर्ष से लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कोई बाल विवाह नहीं हुआ है। गाँव में 18 वर्ष तक के सभी बच्चे शिक्षा से जुड़े हुए है, कोई बालिका ड्राप-आउट नहीं हैं। स्कूल में बालिकाओ हेतु स्वच्छ पीने का पानी, सक्रिय शौचालय, सुरक्षा आदि सहित गाँव में किशोर-किशोरी समूह गठित है, जो बाल विवाह सहित बाल संरक्षण पर नियमित बैठको के माध्यम से जागरूक करते रहते है। रैली के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी गोविंद गौतम ने बताया कि बाल अधिकारिता, महिला अधिकारिता, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था एक्शनएड के साथ मिलकर “बाल विवाह मुक्त गाँव/ग्राम पंचायत” घोषित करने हेतु सयुंक्त रूप से मुहीम चला रहे है. जिले में रघुवीरपुरा गाँव के लोगो ने सबसे पहले निर्णय लिया है वह अपने गाँव रघुवीरपुरा को “बाल विवाह मुक्त गाँव” 30 अगस्त को वार्डसभा आयोजित कर जिला प्रशासन की मौजूदगी में इसकी घोषणा करेंगे। अभियान को एक्शनएड इंडिया पूरा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।