शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लगाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रों को प्रेरणादायक एवं श्रेष्ठ बताया।
उन्होंने कहा कि बूंदी शैली के चित्र भी लगाए जाएं। ये चित्र महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ’’बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’’ का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।