जयपुर। एशिया कप में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान टॉप टीम रही हैं। आज भारत 8 दिन के अंदर पाकिस्तान से दूसरी बार खेलेगा। वही 316 दिन के भीतर भारत-पाकिस्तान की तीसरी भिड़ंत हो होगी। भारतीय फैंस और पाकिस्तान क्रिकेट फैंस इस भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था जिसे भारत ने अंतिम ओवर में जीता पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। आज फिर से पाकिस्तान बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत के सामने चुनौती पेश करेगा।
भारत का टॉप बॉर्डर बना चिंता की विषय
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टॉप आर्डर हमेशा फ्लॉफ रहा है। जो कि भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय है। खासकर भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ खराब रिकॉर्ड रहा है। रोहित अन्य टीमों के खिलाफ भी इस टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर नहीं कर सके हैं। हॉनकोंग के खिलाफ भी अच्छी शुरुआत के बाद भी वे अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नही कर पाए हैं। दूसरी तरफ पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ अर्द्ध शतक जड़कर फॉर्म वापिस प्राप्त कर ली है जो भारत के लिए अच्छी खबर हैं।