जयपुर। टी 20 विश्वकप 2022 अगले महिने शुरू होने जा रहा है। इस विश्वकप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिडेंगे। दोनों टीमें विश्व कप के खेल में 14वीं बार एक.दूसरे से मिलेंगे। अब तक के विश्वकप इतिहास में 13 मैचों में से भारत ने 12 मैच जीते हैं वहीं 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
लेकिन अब भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को बहुप्रतीक्षित संघर्ष में पाकिस्तान के दृष्टिकोण के बारे में चेतावनी दी है। और पार्थिव को लगता है कि इस जीत ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम का मनोबल बढ़ाया होगा।
पार्थिव पटेल ने क्रिकबज्ज से बात करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान एक अलग मानसिकता के साथ सामने आएगा। वे पिछले टी 20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हराने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। लेकिन यहां ;एशिया कप में उन्होंने भारत को एक बार हराया है और वे पहले ही उस विश्व कप में भारत को हरा चुके हैं। तो वे अलग तरह से सोच रहे होंगे। वे सोचेंगे कि हम भारत को हरा सकते हैं। क्योंकि इससे पहले उन्होंने भारत को किसी भी विश्व कप खेल में लंबे लंबे समय तक नहीं हराया था।
बता दें कि हाल ही हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान ने दो बार रोहित एंड कंपनी के साथ आमना.सामना किया। जिसमें एक मैच भारत ने जीता और एक मैच पाकिस्तान ने जीता।