PBKS और CSK आज शाम 7:30 बजे आमने सामने, फेंट्सी लीग में ये बल्लेबाज दिला सकते हैं तगडे प्वांइट्स

जयपुर। आईपीएल सीजीन 2022 में आज 38 वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। पंजाब 7 मैच में तीन मैच जीतकर अंक तालिका में 8 वें नंबर पर है वहीं, सीएसके 7 मैचों में अ​ब तक मात्र 2 ही मैच जीत सकी है। चेन्नई टेबल में 9वें नंबर पर है। चेन्नई आज तीसरी जीत के लिए पुरजोर मेहनत करेगी तो वहीं पंजाब अपने जीत के खाते को आगे बढ़ाना चाहेगी। अगर आप फैंटसी लीग खेलते हैं तो आज के मैच में पंजाब से​ शिखर धवन खुब प्वांइट्स दिला सकते हैं।
खूब चला है धवन का बल्ला
पंजाब के ओपनर शिखर धवन का इस आईपीएल में बल्ला खूब चल रहा है। वहीं चेन्नई के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी निखर जाता है। अगर फेंटसी लीग में धवन को कप्तान बनाया जाये तो अच्छे खासे प्वांइट मिल सकते हैं। शिखर धवन ने आईपीएल में अब तक चेन्नई के खिलाफ कुल 27 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 41 की औसत से 941 रन बनाए हैं। धवन ने चेन्नई के खिलाफ एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।

चेन्नई से ऋतुराज पर रहेगी नजरें
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स से ऋतुराज गायकवाड पर सबकी नजरें रहेंगी। शुरूआती मैच में फ्लॉफ रहे पीछे सीजन के हाईएस्ट स्कोरर अब फिर से फॉर्म में लौट आये हैं। ऐसे में गायकवाड अच्छी पारी खेल सकते हैं।

ड्रीम 11
अगर आप ड्रीम 11 जैसे लीग खेलते हैं तो आप इस टीम पर अपना दांव लगा सकते हैं— शिखर धवन (कप्तान), मंयक अग्रवाल, राहुल चाहर, ओडेन स्मिथ, ऋतुराज गायकवाड, रॉबिन उथप्पा उपकप्तान, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, डे्वन ब्रावो, महेश तीक्षणा।
बता दें कि इस टीम के साथ खेलने पर आपको लाभ हो यह जरूरी नहीं हैं, यह प्रीडिक्सन सिर्फ एक अंदाजा है।