बूंदी: एलएचवी एएनएम संघ के धरने पर पहुंचे पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली
मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा- रामनारायण मीणा
बून्दी 11मई। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना गुरुवार को 11वे दिन भी जारी रहा । महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से अहिंसा सर्किल तक राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा को 3600 ग्रेड पे , पदनाम परिवर्तन 1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर गुरुवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा । विधायक मीणा ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही आपकी सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे और आपको न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा । जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , राजकरनता , मोना मीणा , राजनबाला , दीप कवर , माया साद , गिरजेश हाडा , अंजू शर्मा , सुशीला लोधा , राधा राठौर , विजय सोनी , कृष्णा शर्मा , गायत्री शर्मा , बबीता बेरवा , उषा सोनी , बदरू निशा , सोहनी लता , चंदा कुमारी , अमृत सिंह सोलंकी , ममता सक्सेना , लक्ष्मी राठौर , रशीदा बानो सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।