महराजगंज: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका को गुमराह करने वाले मामले में फंसा रहा है. दरअसल, शादी के बाद जब युवती ने प्रेमी से बात करने से मना कर दिया, तब युवक ने खुद को मारने और अपहरण करने की साज़िश रची. युवक इसका आरोप प्रेमिका के उपर लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी पूरी योजना को विफल कर दिया और दोषी को जेल भेज दिया।
मामला आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे का है. जहां संदीप दूसरे स्थानीय इलाके की एक युवती से मुग्ध हो गया, वहीं दोनों में अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिनों के बाद, प्रमिका ने शादी कर ली और उसके बच्चे हुए। इसके बावजूद संदीप उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा।
जब प्रेमिका ने बात करने से मना कर दिया, तब संदीप ने उसे फंसाने के लिए एक गेम प्लान तैयार किया। इसके लिए वह मुंबई भाग गया जहां वह अपने साथी बलराम के साथ रहता था। इस दौरान संदीप ने दूसरा सिम लिया और अपने भाई को धमकाने वाला मैसेज भेजने लगा। संदीप ने खून से सने हाथ की तस्वीर भी परिजनों को भेजी, जिसे देखकर परिजन डर गए। इसके बाद संदीप के परिजनों ने प्रेमिका के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि संदीप जानबूझकर युवती को फंसाने की कोशिश कर रहा था, दोनों देवरिया जाने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने संदीप और उसके साथी बलराम को बावली मोड़ से पकड़ लिया। पुलिस ने जब कड़ी पड़ताल की तो दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।