पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत 111 पौधारोपण


हिंडोली (संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहसपुरिया में शनिवार को शिक्षकों ने 111 पौधे विद्यालय परिसर में लगाकर" पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ" का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवराज मीणा ने बताया कि शाला स्टाफ के सभी कर्मचारियो ने इस पुण्य कार्य में रुचि लेकर सहयोग किया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर सभी शिक्षक मौजूद थे।